उत्तराखंड को केंद्र से 249.56 करोड़ की बड़ी सहायता

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड लगातार विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। राज्य में विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं को बढ़ावा देने के क्रम में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना 2025-26 के तहत ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त जारी की है। यह राशि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा राज्य सरकार को प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के सहयोग पर आभार व्यक्त किया और कहा कि यह वित्तीय सहायता राज्य के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, जनोपयोगी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने और रोजगार सृजन के नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में निजी स्कूलों पर 'प्रहार': 12 और स्कूलों को नोटिस, अब तक 101 विद्यालयों पर गिरी गाज

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार केंद्र के समन्वय से प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त राशि का उपयोग पूंजीगत परियोजनाओं जैसे सड़क, पुल, शहरी एवं ग्रामीण अधोसंरचना, पेयजल, ऊर्जा और अन्य विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  थाना बेतालघाट में SSP का वार्षिक निरीक्षण!शस्त्र संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

धामी ने यह भी बताया कि इन परियोजनाओं के माध्यम से न केवल प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी परियोजनाएं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण होंगी और उनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर 'मिशन मर्यादा' और सुगम यातायात के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को कुल ₹847.49 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। इस वित्तीय सहयोग से राज्य में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं को नई गति मिली है, जिससे उत्तराखंड के संतुलित, समावेशी और सतत विकास को मजबूती मिलेगी।

Ad_RCHMCT