बिग ब्रेकिंग:-दिल्ली से ऋषिकेश भ्रमण पर आया युवक गंगा नदी मे नहाने के दौरान हुआ ओझल, सर्च ऑपरेशन जारी,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश गंगा नदी में डूबा दिल्ली का युवक,SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

सोमवार को थाना मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक, दोस्तों के साथ नहाते हुए गंगा नदी में डूब गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SDRF डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए युवक ऋषिकेश में सच्चा धाम, हिल्टन रैपिड के निकट गंगा नदी में नहा रहे थे जिसमें दिल्ली निवासी शिवराम घोष पुत्र दिवाकर चंद्र घोष नहाते समय अचानक गंगा नदी की लहरों में ओझल हो गया। दोस्तों द्वारा काफी खोजबीन करने पर भी वह कहीं दिखाई नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

डूबे युवक के दोस्तों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके उपरांत एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर डूबे हुए स्थान पर सर्चिंग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों द्वारा घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक सभी संभावित स्थानों पर डाइविंग कर सर्च अभियान चलाया गया परंतु डूबे हुए युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया टीम द्वारा सर्चिंग जारी है।

Ad_RCHMCT