बिग ब्रेकिंग-(चमोली हादसा अपडेट) अभी तक 02 महिला व 10 पुरुषों के शव बरामद,SDRF का रेस्क्यू कार्य जारी

ख़बर शेयर करें -

जनपद चमोली में वाहन दुर्घटना, SDRF का मौके पर रेस्क्यू आपरेशन जारी

जनपद नियंत्रण कक्ष चमोली द्वारा SDRF को सूचित कराया गया की दुमक मार्ग पर ग्राम पल्ला जखोल में एक वाहन गिरने की सूचना है।

उक्त सूचना पर सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार SDRF पोस्ट जोशीमठ से एक रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  तमकनाला आपदा: सीएम धामी रख रहे सीधी नजर; राहत-बचाव, आवश्यक आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

गाड़ी टाटा सुमो बताई जा रही है जो सड़क से लगभग 500 से 700 मीटर गहरी खाई में गिरी है। गाड़ी ऊपर से दिखाई नहीं दे रही है टीम नीचे जा रही है । स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि वाहन में 12 से 13 व्यक्ति सवार हैं ।SDRF का रेस्क्यू कार्य गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

SDRF की एक अन्य रेस्क्यू टीम, पोस्ट पांडुकेश्वर से भी घटनास्थल कलिये रवाना है।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा सूचना प्राप्त हुई है कि टीम द्वारा खाई में उतर कर वाहन में सवार 02 महिला व 10 पुरुषों के शव को बरामद कर खाई से ऊपर लाने की कार्रवाई की जा रही है। वाहन के अंदर व आसपास भी सर्चिंग कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

खाई में नीचे केवल एसडीआरएफ की टीम ही मौजूद है। SDRF का रेस्क्यू कार्य जारी है।

Ad_RCHMCT