बिग ब्रेकिंग-(Corbett Tiger Reserve) बाघ द्वारा घायल हाथी के बच्चे ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

ख़बर शेयर करें -

Corbett Tiger Reserve,Corbett Park,Corbet National Park

कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व की अदनाला रेंज में बिगत 31 अक्टूबर 2023 को बाघ द्वारा घायल किया गया नर हाथी का बच्चा उपचार हेतु कालागढ़ रेंज के हाथीशाला में लाया गया था। हाथी के बच्चे की आयु 02 माह थी तथा उसका उपचार डॉ० दुष्यन्त शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी की देख-रेख में किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

हाथी के बच्चे के आगे के पैर व कप के जोड़ पर गम्भीर चोट थी जिसका इलाज किया जा रहा था। 26.11.2023 की रात्रि में अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण आज प्रातः लगभग 04.00 बजे हाथी के बच्चे की मृत्यु हो गयी। विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित नियमानुसार हाथी को बच्चे का शव विच्छेदन करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

वित्तराःव आंतरिक अंगो के सैम्पल को परीक्षण हेतु आई०वी०आर०आई० इज्जतनगर, बरेली भेजा गया है। इस दौरान मौके पर  दिगन्ध नायक, उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, डा० दुष्यन्त शर्मा, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी डा० शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी,नन्द किशोर रूवाली,वन क्षेत्राधिकारी तथा स्थानीय एन०जी०ओ० के सदस्य विरेन्द्र अग्रवाल, वाइल्ड लाईफ वेलफेयर फाउण्डेशन व नन्दन सिंह अधिकारी,उप वन क्षेत्राधिकारी तथा उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT