बिग ब्रेकिंग-भारी बारिश की सम्भावना को लेकर उधमसिंह नगर के इन तहसीलों मे भी 10 व 11 अगस्त,(गुरूवार, शुक्रवार) को छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित,पढ़िये आदेश

ख़बर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा दिनांक 09.08.2023 जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 05 दिनों तक जनपद ऊधमसिंह नगर में अत्याधिक भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

वर्तमान में तहसील सितारगंज,उप तहसील नानकमत्ता एंव खटीमा अन्तर्गत अत्याधिक जलभराव गया है। उक्त कारणों से चलते जनपद की संवेदनशील तहसील सितारगंज, उप तहसील नानकमत्ता तथा खटीमा के समस्त विद्यालय में जाने वाले छात्र / छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 10 व 11 अगस्त, 2023 (गुरूवार, शुक्रवार) को उक्त तीनों तहसीलों के समस्त समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र / छात्राओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। शिक्षक / कार्मिक / सहायिका विद्यालय व केन्द्रों में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

उपरोक्त आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा।

Ad_RCHMCT