बिग ब्रेकिंग-(हल्द्वानी) ओवरलोड, परमिट, फिटनेस, टैक्स , रिफ्लेक्टर हेलमेट पर कार्रवाई में 71 वाहनों के चालान 06 सीज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-शुक्रवार को परिवहन विभाग के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान 71 वाहनों के चालान किए तथा 06 वाहनों को सीज किया गया जिसमें 02 ऑटो तथा 04 भार वाहन सम्मिलित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

परिवहन अधिकारी एनपी आर्य के द्वारा नैनीताल तथा एपी गुप्ता एवं  गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में प्रवर्तन कार्रवाई की गई जिसमें भार वाहनों में ओवरलोड , परमिट, फिटनेस, टैक्स , रिफ्लेक्टर हेलमेट आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई जिसमें ऑटो  को प्रपत्र प्रस्तुत न करने तथा भार वाहनों को ओवरलोडिंग आदि के अभियोग में निरुद्ध किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

चेकिंग अभियान में परिवहन कर अधिकारी के साथ-साथ सहायक परिवहन निरीक्षक गिरीश कांडपाल ,  देव सिंह प्रवर्तन पर्यवेक्षक अनिल कार्की, अरविंद सिंह एवं महेंद्र  कुमार आदि सम्मिलित रहे।

Ad_RCHMCT