बिग ब्रेकिंग-नैनीताल पुलिस को रात्री गश्त में बड़ी सफलता, 152 टिन अवैध लीसा बरामद

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in

भवाली पुलिस को रात्री गश्त में बड़ी सफलता

खैरना और क्वारब पुलिस की त्वरित कार्यवाही 152 टिन अवैध लीसा बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार रात्रि गश्त के दौरान नैनीताल जिला कंट्रोल रूम एवं थाना भवाली से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध ट्रक (वाहन संख्या UP 22 T 7096) रानीखेत से खैरना की ओर तेजी से भाग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

इस सूचना पर डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक भवाली के नेतृत्व में चौकी खैरना और क्वारब पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए संदिग्ध ट्रक का पीछा किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

पुलिस और वन विभाग की टीम के संयुक्त प्रयास से ट्रक को सुयालबाड़ी से आगे ढोकाने रामगड रोड पर घेरकर पकड़ा गया।
ट्रक चालक मौके से फरार हो गया,जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। परंतु टीम ने ट्रक की तलाशी में 152 टिन अवैध लीसा बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

पुलिस की तत्पर कार्यवाही से एक बड़े तस्करी गिरोह पर प्रभावी प्रहार किया गया। बरामद ट्रक और अवैध लीसा को विधिसम्मत कार्यवाही हेतु वन विभाग को सौंप दिया गया है।

Ad_RCHMCT