बिग ब्रेकिंग-रामनगर झिरना रेंज में मिला मादा बाघ का शव, मौत के कारणों की जांच जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal 10 मई, 2025, झिरना रेंज: आज प्रातः लगभग 9:40 बजे झिरना रेंज अंतर्गत लालढांग बीट के लालढांग ब्लॉक, कक्ष संख्या 01 में 50 फुटी फायर लाइन पर गश्त के दौरान एक मादा बाघ का शव पाया गया। मृत बाघ के सभी अंग सुरक्षित पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'


मौके पर वन विभाग की टीम ने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत ही उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। वन अधिकारियों ने बताया कि बाघ की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस


घटना स्थल के आसपास सघन गश्त और कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की गाइडलाइन्स के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना


वन विभाग ने बताया कि वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और इस संबंध में आगे की सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

Ad_RCHMCT