बिग ब्रेकिंग-(रामनगर) यहाँ हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप,हाथी के सभी अंग सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-विकास खण्ड के ग्राम लालूपुर बासीटिला मे एक हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।आज सोमवार को ई0डी0सी ग्राम लालूपुर बासीटिला में मृत पाये गये हाथी को सावल्दे मध्यमी बीट प्लॉट संख्या 18 में लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मौके पर हाथी के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। उक्त जंगली हाथी का शव-विच्छेदन नियमानुसार डॉ० तरुण कुमार, वरीष्ठ पशुचिकित्साधिकारी रानीबाग एवं डॉ० दुष्यंत शर्मा वरीष्ठ पशुचिकित्साधिकारी कार्बेट टाइगर रिजर्व के संयुक्त पैनल द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

शव-विच्छेदन के उपरान्त मृत हाथी को गड्ढे में दबाकर निस्तारित कर दिया गया। इस दौरान डॉ० शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़ उप प्रभाग एवं श्री अजय कुमार ध्यानी, वन क्षेत्राधिकारी, ढेला रेंज, श्री सिद्धार्थ रावत, वन दरोगा, श्री असलम खान, वन आरक्षी सहित विभिन्न स्टाफ मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT