भजन के दौरान कपड़े उतारकर नाचने से टोकने पर युवक ने की युवती की हत्या

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। यहां भजन के दौरान कपड़े उतारकर नाचने से टोकने पर युवक ने युवती की सिर में प्रेशर कुकर मारकर हत्या कर दी। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के साथ ही उसके परिवारजनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मायाकुंड में सकल साहनी की बहन जयकल देवी के घर में सोमवार को भगवान श्रीराम का भजन चल रहा था। इसी बीच पड़ोसी शिवशंकर साहनी कपड़े उतारकर नाचने लगा। सकल साहनी की 19 वर्षीय बेटी रूपा ने शिवशंकर को टोका।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

आरोप है कि शिव शंकर और उसके परिजनों ने युवती और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। एसएसआई उत्तम रमोला ने बताया कि आरोपी शिवशंकर समेत उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश है।

Ad_RCHMCT