शीतलहर की आशंका के मद्देनजर यहां 25 तक बंद हुए स्कूल,आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के बीच मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी है। जिसे देखते हुए चम्पावत जिले में 25 जनवरी तक तीन दिन स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 22 जनवरी को जारी चेतावनी के अनुसार जनपद चम्पावत के मैदानी क्षेत्र अन्तर्गत सुबह के समय घना कोहरा छाने व शीत लहर की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

उक्त कारणों से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्र के संकुल आमबाग तथा संकुल चंदनी में 23 से 25 जनवरी तक ( 03 दिन) जनपद के समस्त ऑगनबाडी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 1 सेकक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा ने बताया कि शिक्षणेतार कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय में यथा उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा । 

Ad_RCHMCT