बिग ब्रेकिंग:-(दुखद) यहाँ बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को कुचला,रामनगर निवासी 1 युवक की मौत,1 गंभीर रुप से घायल

ख़बर शेयर करें -

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बैंक के काम से रुद्रपुर आए रामनगर निवासी बाइक सवार दो दोस्तों को काशीपुर हाइवे पर बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया।

इस दौरान एक की मौके पर मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही पंचनामा व पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

पुलिस के मुताबिक रामनगर विकास खण्ड के पीरूमदारा निवासी यशपाल सिंह अपने दोस्त संदीप रावत के साथ बुधवार को बुलेट से रुद्रपुर आया था।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

शाम को जब दोनों घर के लिए वापस निकल रहे थे। तभी काशीपुर रोड पर ओवर ब्रिज से नीचे उतरते ही तेल मिल के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट को टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयंकर थी की संदीप डिवाइडर की साइड उछलकर गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

जबकि यशपाल मौके पर गिर गया। इसके बाद ट्रक चालक यशपाल को रौंदते हुए निकल गया। वहां मौजूद लोगों ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया है।

Ad_RCHMCT