उत्तराखंड:-(ब्रेकिंग) देर रात गहरी खाई में गिरा ट्रक,SDRF ने मध्य रात्रि चलाया रेस्क्यू अभियान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य में भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं,रात्रि को 0250 पर SDRF को चौकी ढालवाला से सूचित कराया गया कि मोहंचट्टी से अंदर ब्रांच रोड पर माला गाऊं,(जनपद पौड़ी) के पास ट्रक खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

उक्त सूचने पर एस डी आर एफ पोस्ट ढालवाला से रेस्क्यू टीम मध्य रात्रि ही घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटना स्थल पर 100 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक था। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में ट्रक तक पहुंच बनाई। ट्रक में एक ही व्यक्ति(ड्राइवर) ही मिला जो गंभीर रूप से घायल था। जिसको टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से रोड तक लाकर 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

SDRF टीम मे एस आई सचिन रावत आरक्षी किशोर,आरक्षी पंकज,आरक्षी अनूप,आरक्षी शिवम,आरक्षी कृष्णा,आरक्षी अमित मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT