बिग ब्रेकिंग:-(दुखद) यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की मौत,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:-होली के दिन दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ घर से सहेली के साथ स्कूटी में सवार होकर सड़क पर पहुंची युवती को अनियंत्रित कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी।जिसके चलते एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका नगर के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरानगर केवीएम स्कूल के पास मुखानी चौराहे को जाने वाली सड़क पर कार की टक्कर से 22 वर्षीय युवती हर्षिता वर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ में बैठी उसकी सहेली लव्या गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

घटना के बाद कार में सवार चालक समेत सभी फरार हो गए, जिसमें हर्षिता वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई, और उसकी सहेली लव्या की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जो कि एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

वहीं घटना की सूचना पर युवती के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT