बिग ब्रेकिंग-कोटाबाग के पास नदी में बहे रामनगर क्यारी गाँव के युवक का SDRF ने किया शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

जनपद नैनीताल कोटाबाग के पास नदी में बहे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

आज दिनांक 21 अगस्त 2024 को आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ सूचना प्राप्त हुई कि कोटा बाग के पास एक व्यक्ति नदी में बह गया है,जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया व कड़ी सर्चिंग के दौरान नदी में बहे उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर व बॉडी बैग के डालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मृतक का नाम:– मनीष सती पुत्र विपिन चंद 29 वर्ष
निवासी:– ग्राम क्यारी ,रामनगर।

Ad_RCHMCT