बिग ब्रेकिंग:-(दर्दनाक हादसा अपडेट) SDRF टीम ने निकाले 04 शव,सभी की हुई शिनाख्त,चारों हिमांचल निवासी,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

जनपद देहरादून-चकराता मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, SDRF टीम ने निकाले 04 शव

राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी पहाड़ तो कभी तराई से हादसों की खबर सामने आ रही हैं ताजा मामला रविवार को तहसील चकराता से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चकराता मार्ग पर मिनक में एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र भण्डारी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ऊक्त वाहन (maruti spreso HP 08 A 4323) में 04 लोग सवार थे, जो दुर्घटनाग्रस्त होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में गिरा हुआ था। वाहन में स्वार व्यक्तियो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कड़ी मशक्कत से 04 व्यक्तियों के शवो को बरामद कर स्ट्रेचर द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया

मृतको के नाम:-

  1. अमरजीत ठाकुर उम्र 35 वर्ष
  2. संदीप उम्र 32 वर्ष
  3. प्रवीण उम्र 30 वर्ष
  4. मोहित उम्र 28 वर्ष
यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

सभी मृतक निवासी :- चौपाल हिमांचल

रेस्क्यू टीम का विवरण

  1. ASI योगेंद्र भंडारी
  2. आरक्षी 3295 दिनेश सिंह
  3. आरक्षी 892 बलि राम शर्मा
  4. FM 630 यशपाल राणा
  5. FM 430 वीरेंदर सिंह
  6. आरक्षी 381 वीरेंदर सिंह
  7. आरक्षी 859 प्रदीप राणा
  8. आरक्षी 813 वेद प्रकाश
  9. आरक्षी 890 विकेश कुमार
Ad_RCHMCT