बिग ब्रेकिंग-यहाँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा अपने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

–– कांस्टेबल किशोर तिवारी जनपद उधमसिंहनगर एवम रिक्रूट फायरमैन  पुष्कर शाही, जनपद ऊधमसिंहनगर जिनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित / प्रचलित है,को एतद्द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

• ड्यूटी के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन करना अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता का परिचायक है।

• वर्तमान में सम्पूर्ण भारत देश में ECI के आदेशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु समय-सारणी जारी कर दी गयी है और दिनांकः 19.04.2024 को उत्तराखण्ड राज्य में मतदान होना नियत है। सम्पूर्ण देश में आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू है एवं समस्त राजकीय कर्मचारी गण ECI के अधीनस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

• ऐसे महत्वपूर्ण समय में इन कर्मचारियों का यह कृत्य अपने कर्तव्य एवं निर्वाचन सम्बन्धी महत्वपूर्ण ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं उपेक्षा का स्पष्ट परिचायक है।

Ad_RCHMCT