बड़ी खबर-(हल्द्वानी) मतदान दिवस 19 अप्रैल पर इन वाहनों की आवागमन पर कोई प्रतिबंध नही

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-मतदान दिवस 19 अप्रैल के अवसर पर जनपद में आमजनमानस के आवश्यक वाहनों की आवागमन पर कोई प्रतिबंध नही होगा।


नोडल अधिकारी एमसीएमसी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में  आमजनता को आवश्यक कार्य हेतु आवागमन करने में कोई परेशान ना हो इसके लिए आम जनता जो आवश्यक कार्य हेतु आवागमन करते है तो उन वाहनों पर कोई प्रतिबंध नही होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

उन्होने आम जनमानस से अपील की है कि आवश्यक होने पर ही आवागमन करें। उन्होंने कहा आवागमन के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

उन्होने आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक मतदान कर महापर्व में भाग लें।

Ad_RCHMCT