बिग ब्रेकिंग:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर ने किया चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर,जानिये कारण

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी द्वारा आदर्श कॉलोनी चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर।

कोतवाली रुद्रपुर की आदर्श कॉलोनी चौकी क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
जिसमे आदर्श कॉलोनी चौकी क्षेत्र में काफी समय से अवैध देशी/कच्छी शराब का कारोबार चल रहा था।, जिस पर चौकी प्रभारी एवम कर्मचारियों द्वारा प्रभावी कार्यवाही अम्ल में नहीं लाई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

संबंधित चौकी आदर्श कॉलोनी द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ में कोई सार्थक कार्यवाही नही की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर  द्वारा तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी चौकी आदर्श कॉलोनी को किया गया लाइन हाजिर। एसएसपी ने प्रकरण में विस्तृत जांच के दिए आदेश। प्रकरण में एसपी रैंक की अधिकारी द्वारा की जाएगी विस्तारित जांच।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

एसएसपी द्वारा पूर्व में भी क्राइम मीटिंग के दौरान अवैध देशी/कच्ची शराब बेचने व कारोबार करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के सख्त आदेश दिए गए थे।

Ad_RCHMCT