(बिग ब्रेकिंग):-प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तस्करों पर उधम सिंह नगर पुलिस का सिकंजा,युवा पीढ़ी में नशा घोलने वाले 600 नशीली टेबलेट के साथ 02 गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिहंनगर के द्वारा नशे के विरद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर, व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देंशन में जसपुर पुलिस द्वारा टीम बनाकर प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मंगलवार को भट्ठा कालोनी नई बस्ती थाना जसपुर से चांस रिकवरी में नशा तस्कर जिशान को 360 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ ,व फ़ेजान को 240 नशीली टेबलेट के साथ , गिरफ्तार कर

थाना जसपुर में fir ना- 505/22 धारा 8/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण को मान्नीय न्यायालय पेश कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

गिरफ़्तार अभियुक्तगण जिशान व फ़ेजान द्वारा पूछताछ में बताया गया की वो दोनों नशीली टेबलेट उत्तरांचल मेडिकल स्टोर के मालिक ताहिर से ख़रीद कर लाये थे और ताहिर से ख़रीदने के बाद नशीली टैबलेट को अलग -अलग मोहल्लों में जाकर अधिक दमों में बेचते है। उत्तरांचल मेडिकल स्टोर का मालिक ताहिर काफ़ी समय से जसपुर क्षेत्र में नशीली टेबलेट बेचने का काम कर रहा है।

अभियुक्तगण से पूछताछ में आये तथ्यों पर जसपुर पुलिस द्वारा जल्द ही ताहिर व मेडिकल स्टोर के विरुध कार्यवाही अमल में लायी जाएगी,भविष्य में नशा तस्करो के विरुद्ध लगातार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


गिरफ्तार अभियुक्त-

1-मो0 जिशान पुत्र मोo यासिन निवासी भट्ठा कॉलोनी नई बस्ती जसपुर उम्र- 24 वर्ष
2-मो0 फ़ेज़ान पुत्र मोo मेहराज़ निवासी भट्ठा कॉलोनी नई बस्ती कोतवाली जसपुर  उम्र- 20 वर्ष


अभियुक्त मो0 जिशान से बरामदगी-

~ 12 पत्तो में 180 टेबलेट- TRAMADOL HYDROCHLORIDE AND ACETAMINOPHEN TEBLET, ~18 पत्तो में 180 टेबलेट- DICYCLOMINE HYDROCHLORIDE AND PARACETAMOL TEBLET
~ एक अदद मोबाइल REALME कम्पन्नी का अपराध से संबंधित

अभियुक्त मो0 फ़ेज़ान से बरामदगी-
~~ 08 पत्तो में 120 टेबलेट- TRAMADOL HYDROCHLORIDE AND ACETAMINOPHEN TEBLET, ~12 पत्तो में 120 टेबलेट- DICYCLOMINE HYDROCHLORIDE AND PARACETAMOL TABLET
एक अदद मोबाइल i phone कम्पन्नी का अपराध से संबंधित

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खुशखबरी:श्री हनुमान धाम (छोइ, रामनगर) के मुख्य मार्ग के लिए ₹4.06 करोड़ की धनराशि रिलीज

अपील-जसपुर क्षेत्र की सभी लोगो से विन्रम निवेदन किया जाता है की नशा मुक्त उत्तराखण्ड में पुलिस का सहयोग करें अपने आस-पास व अपने घर में बच्चो पर विशेष ध्यान रखे । आपकी लापरवाही आपके बच्चो व परिवार के यूवा पीढी के लिए खतरानाक साबित होगी । मेडिकल स्टोर पर नशा बेचने वालो की जानकारी गोपनीय रूप से पुलिस को देकर के नशा तस्करो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कराने में सहयोग करें , आपका नाम गोपनीय रखा जायेगा । मो0न0- 9411112908 पर फोन कर गोपनीय सूचना दर्ज कराये ।

Ad_RCHMCT