बिग ब्रेकिंग:-(उत्तराखंड) यहाँ प्राइवेट वाहनों में लाल,नीली लाइट,VIP स्टीकर,सायरन एवं काली फिल्म लगाकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही,7 वाहन सीज,12 ऑपरेशन मर्यादा के तहत गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

DEHRADUN NEWS

थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में 7 वाहन सीज
12 लड़के हुड़दंग करने में ऑपरेशन मर्यादा के तहत गिरफ्तार

देहरादून:-पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद देहरादून में वाहनों में सायरन,बुलेट मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर लगाकर अनावश्यक रूप से वाहनों से घूम कर हुड़दंग करने तथा नशे का सेवन कर लड़ाई झगड़े करने वालों के खिलाफ, जनपद के समस्त उच्च अधिकारी गणों एवं समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को प्रभावी चेकिंग कर कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन पुलिस द्वारा टीम गठित कर लगातार थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में दिन एवं रात्रि में चेकिंग कर उक्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत आज चेकिंग के दौरान एक वाहन स्कॉर्पियो,पोलो एवं स्विफ्ट डिजायर कार को चेकिंग के दौरान रोककर चेक किया गया,तो इन वाहनों ने कुछ लड़के बैठकर हल्ला गुल्ला एवं हुड़दंग कर रहे थे तथा स्कॉर्पियो वाहन में वीआईपी एवं विधायक का स्टीकर लगा था।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

जिस पर वाहन चालक से जानकारी की गई, तो कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया तथा अन्य दो वाहनों में काले शीशे लगे थे तथा नंबर प्लेट भी स्पष्ट नहीं थी उक्त तीनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज़ किया गया तथा 2 बुलेट मोटरसाइकिल मॉडिफाई साइलेंसर तथा नंबर प्लेट सही नहीं होने पर मोटरसाइकिल भी सीज़ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

इसके अतिरिक्त वाहनों में हुड़दंग करने वाले कुल 12 लड़कों को ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस अधिनियम गिरफ्तार किया गया।

थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा हुड़दंग करने वाले रात में बिना वजह घूमने वालों शराब पीकर वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर काली फिल्म एवं हूटर लगे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है हुड़दंग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

UttarakhandPolice operationmaryada

Ad_RCHMCT