देहरादून:-(बड़ी खबर) आयुष्मान योजना में राज्य के ये आठ और निजी अस्पताल हुए सूचीबद्ध,देखिये सूची

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand News

देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उपचार सेवाएं देने वाले अस्पतालों के बेड़े में आठ निजी अस्पताल और जुड़ गए हैं। इनमें दो अस्पताल सीमांत पर्वतीय जनपद पिथौरागढ़ के भी शामिल हैं। हाल ही में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने योजना के निर्धारित मानकों की कसौटी पर कसते हुए उनकी सूचीबद्धता पर मुहर लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

गौरतलब है कि पूर्व में प्रदेश के 102 सरकारी व 126 प्राइवेट अस्पतालों को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत सेवाओं के लिए सूचीबद्ध किया गया था। अब सूबे के दूरस्थ जनपद पिथौरागढ़ में संजीवनी हॉस्पिटल एवं मेडिकोज तथा रेनु जगदीश डाइग्नोस्टिक एंड ट्रामा सेंटर को सूचीबद्ध किया गया है। इसके अलावा देहरादून जनपद में स्पंदन हार्ट सेंटर, हरिद्वार में भगवती हॉस्पिटल तथा उधम सिंह नगर में द मेडिसिटी रूद्रपुर, नरूला हॉस्पिटल, इमेज आई हॉस्पिटल व महाजन हॉस्पिटल सूचीबद्ध हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

प्रदेश में अब 102 सरकारी और 134 प्राइवेट अस्पतालों के साथ ही आयुष्मान योजना की सूचीबद्धता में कुल 236 अस्पताल हो गए हैं।

ये आठ अस्पताल हुए हैं सूचीबद्ध

संजीवनी हॉस्पिटल एवं मेडिकोज पिथोरागढ़
रेनु जगदीश डाइग्नोस्टिक एंड ट्रामा सेंटर पिथोरागढ़
स्पंदन हर्ट सेंटर देहरादून
द मेडिसिटी रूद्रपुर
नरूला हॉस्पिटल उधम सिंह नगर
इमेज आई हॉस्पिटल उधम सिंह नगर
भगवती हॉस्पिटल हरिद्वार

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

महाजन हॉस्पिटल उधम सिंह नगर

Ad_RCHMCT