बिग ब्रेकिंग:-(हल्द्वानी) 34 सीटर बस में 80 सवारियां सवार,आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेकर आर एम और आरटीओ को किया तलब

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:-विगत सोमवार नैनीताल बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान रोडवेज की बस में 34 सीटर बस में 80 सवारियां बैठाने पर गम्भीरता से लेते हुये आयुक्त दीपक रावत ने आरएम रोडवेज पूजा जोशी के साथ ही आरटीओ नंदकिशोर आर्य को किया तलब।

आरएम पूजा जोशी ने बताया कि पर्यटन सीजन के कारण दबाव बढा है। जिस पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि दबाव बडा है या आम आदमी की जान बचाना बडा है। उन्होंने कहा कि कोई हादसा हो जाता है तो जिम्मेदार कौन होगा। उन्हांेने कहा कि ऐसा दोबारा होने पर चालक एवं परिचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

बस चालक दिनेश जोशी द्वारा बताया गया कि यह प्रतिदिन होता है जिस पर आयुक्त नेे आरएम रोडवेज के निर्देश दिये कि सायं 5 बजे रोडवेज की बस जो नियमित समयानुसार नैनीताल से हल्द्वानी आती है उस बस के 15 दिनों के टिकट के अभिलेख तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने आरएम रोडवेज को निर्देश दिये कि वह नियमित चैंकिग करें तथा पर्यटन सीजन को देखते हुये बसों की संख्या में इजाफा भी करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

आयुक्त श्री रावत ने आरटीओ नंदकिशोर आर्य को निर्देश दिये कि रोडवेज बसों की भी नियमित चैकिंग करें क्षमता से अधिक यात्री पाये जाने पर तुरन्त चालान के साथ ही चालक एवं परिचालक के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने आरटीओ से कहा कि निजी वाहनों ओवरलोडिंग, वाहनोें की चैकिंग की जिम्मेदारी के साथ ही रोडवेज वाहनों की चैकिंग की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। श्री रावत ने कहा कि यात्रियों की जिम्मेदारी हमारी है कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए बस में जितने यात्री के बैठाने की क्षमता है उतने ही यात्री बैठाये जायें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की स्थिति दोबारा होने पर चालक व परिचालक के साथ ही अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

इस अवसर पर स्टेशन प्रभारी नैनीताल रमेश रौतेला, चालक दिनेश जोशी, परिचालक देवेश सक्सेना आदि मौजूद थे।

Ad_RCHMCT