बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) सुबह-सुबह, व्यक्ति ने नदी में लगाई छलांग, SDRF टीम ने समय रहते किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in

जनपद रुद्रप्रयाग: व्यक्ति ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग, SDRF टीम ने समय रहते किया रेस्क्यू

आज दिनांक 16 मार्च 2025 को प्रातः पुलिस लाइन रतूड़ा द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति रुद्रप्रयाग पुल में चढ़ा हुआ है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त व्यक्ति पुल पर चढ़ा हुआ था व अचानक उक्त व्यक्ति ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना समय गंवाए त्वरित कार्यवाही करते हुए डूब रहे व्यक्ति तक पहुंच बनाई तथा अलकनंदा नदी से घायल अवस्था में रेस्क्यू कर उचित उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

Ad_RCHMCT