बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) गहरी खाई मे गिरा ट्रक, 04 व्यक्ति थे सवार

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग–त्रिजुगीनारायण मार्ग पर एक ट्रक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

राज्य मे सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से सड़क हादसों की खबर सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

ताजा मामला आज दिनांक 16 जनवरी 2025 को स्थानीय लोगो द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि त्रिजुगीनारायण मार्ग पर पास एक ट्रक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम कि आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल उपनिरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त ट्रक वाहन तक पहुंच बनाइ जिसमें 04 व्यक्ति सवार थे जो कि घायल अवस्था में पाए गए जिन्हें एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों की सहायता से स्ट्रेचर द्वारा खाई से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

Ad_RCHMCT