बिग ब्रेकिंग:-(उत्तराखंड) देर रात यूटिलिटी वाहन अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त,1 की मौत,1 गंभीर,वीडियो

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी- तोताघाटी के पास यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी तराई तो पहाड़ों से हादसे की खबर आरही हैं ताजा मामला रविवार को जिला नियन्त्रण कक्ष, टिहरी द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि तोताघाटी के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियन्त्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

उक्त सूचना मिलते ही SI धर्मेंद्र पंवार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 02 लोगों में से एक को घायल अवस्था मे बाहर निकाला तथा प्राथमिक उपचार के उपरांत अस्पताल भिजवाया गया जबकि दूसरे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसके शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

घायल व्यक्ति:-देव सिंह चौधरी उम्र 34 वर्ष R/O विकासनगर
मृतक:- दिनेश सिंह चौधरी उम्र 40 वर्ष R/O विकासनगर

Ad_RCHMCT