बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) सस्ते में सोना खरीदने की बात कहकर 70 लाख रूपये की लूट, पुलिस ने डकैती अभियुक्त किया गिरफ्तार, लाखों रूपये किये बरामद

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही लगातार जारी।

सितारगंज पुलिस ने डकैती करने वाला नामजद अभियुक्त गुरमेज सिंह किया गिरफ्तार ।

नामजद अभियुक्त से डकैती के 4.5 लाख रूपये किये बरामद

अभियोग में अब तक 34.50 लाख रूपये की बरामदगी की जा चुकी है जल्द ही सभी वांछितों को किया जाएगा गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा वादी को सस्ते में   सोना खरीदने की बात कहकर उसके पास मौजूद 70 लाख रूपये की लूट की गयी थी ।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सीएम धामी ने दोहराया संकल्प, दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

मामले में अब तक 04 अपराधियों को किया जा चुका है गिरफ्तार शेष अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिशै दी जा रही है।

दिनांक 29/03/2025 को वादी मोहित चौबे की तहरीर के आधार पर कोतवाली सितारगंज में FIR NO- 87/2025 धारा-310(2)/317(3)/3(5)/318(4)/61(2)(1) BNS पंजीकृत किया गया था । 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी थी , गठित पुलिस टीमों द्वारा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके घरों व सम्भावित स्थानो पर लगातार दबिशे दी गयी ।  पुलिस टीमों द्वारा तीन अभियुक्तों (लखविंदर ,बलबीर , सुखविंदर ) को पूर्व में ही दिनांक- 03/04/ 2025 को किया जा चुका है गिरफ्तार । इन अभियुक्तों के कब्जे से  लूटे गये  30 लाख बरामद किये जा चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का रोडमैप; यूसीसी, सुशासन, ऑल-वेदर टूरिज्म और ₹34 हजार सरकारी नौकरियों का उल्लेख

शेष अन्य नामजद व प्रकाश में आये अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु  लगातार दबिशै दी जा रही थी इसी के क्रम में दिनांक-09.05.2025 को  नामजद अभियुक्त गुरमेज सिंह उर्फ बंटी को RK ढाबे के पास सितारगंज से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से लूट के 4.5 लाख बरामद किए गए ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर समय से माननीय न्यायालय पेश किया  जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
गुरमेज सिंह उर्फ बन्टी पुत्र संतोख सिंह निवासी ग्राम कैथुलिया थाना नानकमत्ता उधमसिंह नगर उम्र 26 वर्ष का

बरामदगी
4.5 लाख रूपये  लूट के पैसे अभियुक्त गुरमेज सिंह के कब्जे से बरामद ।

Ad_RCHMCT