नव वर्ष सेलिब्रेशन सुरक्षित बनाने नैनीताल में ट्रैफिक और चेकिंग का बड़ा अभियान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। 31 दिसंबर और नव वर्ष 2025 के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने जनपद में सुरक्षा कवायद तेज कर दी है। डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस ने सड़क सुरक्षा और पर्यटन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, देर रात तक ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ एल्कोमीटर से वाहन चालकों की सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के विरुद्ध मुखानी पुलिस की कार्यवाही 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

साथ ही, भारी यातायात को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए जिले के बॉर्डरों पर वाहनों को रोककर निर्धारित रूट/मार्ग पर जाने के लिए स्टीकर लगाए जा रहे हैं। इस कदम से यात्रियों को सुगम और सुरक्षित पर्यटन सुनिश्चित करने के साथ-साथ जाम जैसी स्थिति से बचाव किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नैनीताल पुलिस ने चेतावनी दी है कि नव वर्ष और 31 दिसंबर के जश्न के दौरान सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए रखेगी।

Ad_RCHMCT