राजनीति का बड़ा नाटकः विधायक के बेटे की साजिश का भंडाफोड़, मची सनसनी 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में खौफनाक साजिश सामने आई है। इस घटना के उजागर होने से जहां पुलिस भी हैरत में पड़ गई है। वहीं प्रदेश की राजनीति में भी गरमाहट आ गई है। दरअसल, ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरभ पर हुए हमले की जांच में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। जांच में पता चला कि यह हमला साजिश के तहत खुद सौरभ ने कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना; प्रदेशवासियों के आरोग्य और खुशहाली की कामना

पुलिस के अनुसार, सौरभ ने पत्नी से विवाद, लेन-देन में परेशानियों और राजनीति में नाम कमाने की मंशा से यह कदम उठाया। इस योजना को अंजाम देने के लिए उसने अपने दोस्तों की मदद भी ली।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

पुलिस ने सौरभ के करीबी दोस्त इंद्र और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सभी ने मिलकर हमले को अंजाम देने में सौरभ की मदद की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस इस मामले में बैकफुट पर है, जबकि विपक्ष हमले के मुद्दे को लेकर हमलावर रुख अपनाने की तैयारी में है।

Ad_RCHMCT