हल्द्वानी में सड़क किनारे इनोवा कार में अचानक आग, बड़े हादसे का मंजर टला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां रामपुर रोड के पास एक इनोवा कार में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

जानकारी के अनुसार, यह कार कोहली गार्डन निवासी गुरप्रीत सिंह की थी। वे रामपुर रोड स्थित वैध के यहां गए थे और कार को सड़क किनारे पार्क कर चले गए थे। कुछ ही देर बाद कार में अचानक आग भड़क उठी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Ad_RCHMCT