बड़ी खबर-भारी बारिश को लेकर इस जिले मे भी स्कूलों मे 1 दिन का अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

जनपद ऊधम सिंह में दिनांक 09.09.2023 की रात्रि से लगातार हो रही वर्षा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 10.09.2023 को अपरान्हन 01:30 बजे जारी मौसम पुर्वानुमान के अनुसार दिनांक 11.09.2023 को जनपद उधम सिंह नगर में कही-कही गर्जन के साथ भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली चमकने तीव्र वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश

अत: भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावानी के दृष्टिगत दिनांक 11.09.2023 दिन सोमवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों मे कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त ऑगवाडी केन्द्रों में 01 दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खुशखबरी:श्री हनुमान धाम (छोइ, रामनगर) के मुख्य मार्ग के लिए ₹4.06 करोड़ की धनराशि रिलीज

मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर उपरोक्तानुसार समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, ऊधम सिंह नगर के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करवायेगें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर
Ad_RCHMCT