बड़ी खबर-(रामनगर) हमलावर बाघ को पकड़ने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर-(रामनगर) हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों पर वन विभाग की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

रामनगर- सांवल्दे क्षेत्र में बाघ के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग को लेकर शनिवार तड़के सड़क पर प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों पर पुलिस ने शनिवार की शाम वन विभाग के अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मालूम हो कि दो दिन पूर्व कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज में एक बाघ ने दैनिक श्रमिक गणेश पवार पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाघ के लगातार हो रहे हमलों से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को सांवल्दे में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही ग्रामीणों ने शनिवार की तड़के प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप्प कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'

जिसके बाद पुलिस ने रेंजर की तहरीर पर जाम लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि वन क्षेत्राधिकारी बिजरानी रेंज भानु प्रकाश हर्बोला ने तहरीर देकर कहा है कि 14 और 15 फरवरी 2025 को सांवल्दे वन बैरियर पर स्थानीय ग्रामीणों ने बाघ के हमले से घायल व्यक्ति को मुआवजा दिलाने और आदमखोर बाघ को पकड़ने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

इस दौरान दोनों ओर का आवागमन बाधित हुआ, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैरियर पर स्थानीय ग्रामीणों ने बाघ के हमले से घायल व्यक्ति को मुआवजा दिलाने और आदमखोर बाघ को पकड़ने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों ओर का आवागमन बाधित हुआ, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के चलते झिरना और ढेला रेंज में जाने वाले 90 वाहनों को रोका गया, जिससे वन्य पर्यटन और स्थानीय व्यवसाय को आर्थिक नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर महेश चंद्र जोशी सहित अन्य प्रदर्शनकारियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 191 (2), 126 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT