बड़ी खबर-रुद्रपुर क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रुद्रपुर: कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में हुए डबल मर्डर के मामले में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त गुरप्रताप उर्फ सन्नी मांगड़ को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।


दिनांक 28 अप्रैल 2025 को रुद्रपुर क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में कुल नौ आरोपी सामने आए थे, जिनमें से सात को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लेकिन दो मुख्य अभियुक्त – सन्नी मांगड़ और विशाल हुड़िया – घटना के दिन से ही फरार थे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी


सूचना मिलने पर कोतवाली रुद्रपुर और एसओजी की संयुक्त टीम ने 14 मई को बिलासपुर विशारतनगर स्थित गुरुद्वारे के पास से सन्नी मांगड़ को घेराबंदी कर 4:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशनभोगियों के खातों में हस्तांतरित किए ₹146.32 करोड़; डीबीटी के जरिए जुलाई माह की पेंशन जारी


सन्नी मांगड़ इससे पूर्व भी हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
• नाम: गुरप्रताप उर्फ सन्नी मांगड़
• पिता का नाम: स्व. सुखबीर सिंह
• निवासी: पैगम्बरपुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उ.प्र.)
बरामद सामग्री:
• एक अवैध तमंचा 315 बोर
• एक जिंदा कारतूस 315 बोर

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का 12 घंटे में पुनर्निर्माण: भाऊवाला से लौटते समय सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण


रुद्रपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के मन में कानून का खौफ और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Ad_RCHMCT