बड़ी खबर-उत्तराखंड सरकार गठन के लिए भाजपा ने इन्हें बनाया पर्यवेक्षक।।

ख़बर शेयर करें -

सभी राज्यों मे चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद सभी जगह सरकार बनने की तैयारी शुरू हो गई है तो वहीं उत्तराखंड राज्य में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो गई है ऐसे में अब सरकार के गठन की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है।

हालांकि एक बार फिर भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही है। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

तो वहीं, भाजपा आलाकमान ने उत्तराखंड राज्य में सरकार गठन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

उत्तराखंड विधानमंडल दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

आने वाली 19 मार्च को विधायकों के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा। जिसपर केंद्रीय आलाकमान से सहमति मिलने के बाद 20 मार्च को सीएम का चेहरा घोषित कर दिया जाएगा।

Ad_RCHMCT