बड़ी खबर- केंद्र ने उत्तराखंड को आवंटित किया बिजली का विशिष्ट कोटा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा आवंटित किया है। यह विशिष्ट आवंटन 1 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 तक के लिए आवंटित किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

इससे पहले केंद्र सरकार ने 19 सितंबर 2023 को अक्टूबर से मार्च 2024 तक के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा दिया था। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से गर्मियों के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा दिए जाने का आग्रह किया था, जिसका लाभ राज्य को मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

150 मेगावाट के इस विशिष्ट आवंटन से गर्मियों में बिजली आपूर्ति को सामान्य रखने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने बिजली के इस विशिष्ट आवंटन के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है। 

Ad_RCHMCT