बड़ी खबर: सीएम धामी ने फिर दी भ्रष्टाचार पर कड़ी चेतावनी, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी | देखें VIDEO

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal थराली (उत्तराखंड):
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को एक बार फिर स्पष्ट शब्दों में दोहराया है। थराली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने अफसरों और कर्मचारियों को सीधे तौर पर चेतावनी दी कि यदि कोई भी लापरवाही या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज


मुख्यमंत्री ने हाल ही में थराली में निर्माणाधीन पुल के अचानक गिरने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा,
“यह एक गंभीर लापरवाही का मामला है। मैंने तुरंत इसका संज्ञान लिया और तीनों जिम्मेदार इंजीनियरों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है।“


सीएम धामी ने कहा कि यह जनता का पैसा है, जो राज्य के विकास के लिए इस्तेमाल होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण के दौरान हुई पैसे की बर्बादी की भरपाई भी उसी ठेकेदार से कराई जाएगी जिसके पास पुल निर्माण का टेंडर था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल


उन्होंने सख्त लहजे में कहा,
“कोई भी अधिकारी या कर्मचारी यदि अपने कर्तव्यों से विमुख पाया गया या जनता के हितों की अनदेखी की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।“
इस बयान के जरिए मुख्यमंत्री धामी ने यह साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर सरकार का रुख बेहद सख्त है, और ऐसे मामलों में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट


Ad_RCHMCT