बड़ी खबर-(उत्तराखंड) यहाँ शीतलहर एवं घना कोहरा,  स्कूलों के संचालन समय को लेकर आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Udham Singh Nagar आदेशः

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान अनुसार जनपद ऊधमसिंह नगर में पड़ रही अत्यधिक शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए, छात्रहित में यह आवश्यक प्रतीत हो रहा है कि विद्यालयों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

अतः आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा तथा अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत्त प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, निजी, सीबीएसई / राज्य बोर्ड एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए यह आदेश निर्गत किया जाता है कि दिनांक 22 दिसम्बर, 2025 से आगामी आदेशों तक जनपद के सभी विद्यालय/आंगनबाड़ी केन्द्र प्रातः 09:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे के मध्य संचालित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

यह आदेश विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया जा रहा है। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

उपरोक्त आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा।

Ad_RCHMCT