बड़ी खबर-(देहरादून) नव वर्ष की पूर्व संध्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को दिये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-नव वर्ष की पूर्व संध्या में राजकीय चिकित्सालयों में अपरिहार्य परिस्थितियों हेतु आकस्मिकता चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये हेतु आवश्यक व्यवस्था किये जाने के सम्बन्ध में।

महोदय/महोदया,अवगत कराना है कि नव वर्ष की पूर्व संध्या में विभिन्न स्थलों में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं व काफी अधिक संख्या में जनमानस रात्रि में आवागमन करते रहते हैं, जिसके कारण लगातार उक्त दिवस में अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना बनी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

अतः उक्त के दृष्टिगत आपको निर्देशित किया जाता है कि अपने तथा अपने अधीनस्थ चिकित्सालयों में नव वर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसम्बर को आवश्यक जीवन रक्षक औषधियाँ, चिकित्सकों की तैनाती तथा ऑन कॉल विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती पूर्व की भाँति करना सुनिश्चित करें, ताकि आकस्मिकता की स्थिति में चिकित्सालय आने वाले व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट
Ad_RCHMCT