बड़ी खबर-(देहरादून) अब इस दिन होगा हरेला पर्व का अवकाश,आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

विज्ञप्ति संख्या 1401 / xxxi(15)G/2022-74 (सा०)/2016 दिनांक 26 दिसम्बर, 2022 के अनुलग्नक -1 एवं 4 के कमांक- 12 पर हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई, 2023 (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व दिनांक 16 जुलाई 2023 के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई 2023 को मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

इस सम्बन्ध में सम्यक् विचारोपरान्त उक्त विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई, 2023 (रविवार) के स्थान पर दिनांक दिनांक 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की श्री राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

उक्त तिथि को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अन्तर्गत बैंक/ कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।

उक्त विज्ञप्ति को इस सीमा तक संशोधित समझा जाय, अन्य शर्ते यथावत् रहेगी।

Ad_RCHMCT