बड़ी खबर-जनपद उधमसिंहनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,2,22,800 रुपये भारतीय करेंसी, ₹4,89,500 की कनेडियन करेंसी, ₹25678 यूएस की करेंसी, ₹1,00700 ऑस्ट्रेलियन करेंसी के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

चेकिंग के दौरान जनपद उधमसिंहनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,2,22,800 रुपये भारतीय करेंसी, ₹4,89,500 की कनेडियन करेंसी, ₹25678 यूएस की करेंसी, ₹1,00700 ऑस्ट्रेलियन करेंसी के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष 2022 चुनाव के परिपेक्ष में गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेशानुसार वर्तमान में आदर्श आचार संहिता व लॉकडाउन का पालन कराने हेतु आदेशित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

जिसमें विशेषकर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया था आदेश के अनुपालन में इंदिरा चौक रुद्रपुर पर रात्रि में चेकिंग के दौरान काशीपुर रोड से आती क्रेटा कार रंग सफेद रजिस्ट्रेशन नंबर यूके 18 F 5311 को चेक किया गया।

तो उसमें सवार व्यक्ति सचिन गुंबर पुत्र स्वर्गीय श्री अशोक गुंबर निवासी लालपुर थाना किच्छा के कब्जे से 2,22,800 रुपये भारतीय करेंसी व ₹4,89,500 का कनेडियन करेंसी व ₹25678 यू एस की करेंसी व ₹1,00700 ऑस्ट्रेलियन करंसी बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

जिसके कोई भी दस्तावेज कार चालक द्वारा उपलब्ध नहीं कराए गए ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया सचिन गुंबर के कब्जे से कुल 8,38,678 रूपया बरामद हुआ जिसे आचार संहिता के उल्लंघन व बरामदा धनराशि का चुनाव में दुरुपयोग कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

जिस बावत बरामदा धनराशि को पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया व लॉकडाउन के उल्लंघन करने में पुलिस एक्ट के तहत सचिन गुंबर का चालान किया गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम (1)वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चंद कापडी(2) चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी प्रदीप कुमार (3) कांस्टेबल मनोज कुमार।

Ad_RCHMCT