बड़ी खबर- इस विभाग की महिला कर्मचारियों को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत अतिथि शिक्षिकाओं को अब 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

प्रदेश के अतिथि शिक्षक संघ द्वारा लंबे समय से इस मांग को उठाया जा रहा था। कैबिनेट में प्रस्ताव के बाद शासन ने इसे स्वीकृति दी और आदेश जारी किया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

आदेश के अनुसार, इस मातृत्व अवकाश का लाभ केवल उन अतिथि शिक्षिकाओं को मिलेगा जो नियत वेतन पर कार्यरत हैं। शासन के आदेश के तुरंत बाद शिक्षा महानिदेशालय ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा और सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

Ad_RCHMCT