रामनगर- दो युवतियों से इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद दुष्कर्म, ब्लैकमेल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बार रामनगर में दो युवतियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

काशीपुर की एक युवती ने चार महीने पुरानी घटना की जानकारी देते हुए मुरादाबाद के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, मुरादाबाद निवासी योगेश से उसकी मित्रता थी। मई में योगेश ने अपने तीन दोस्तों मुकेश, विजयपाल और राजीव के साथ रामनगर घूमने का प्लान बनाया। उसके बहकावे में आकर पीड़िता भी रामनगर पहुंच गई। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

पीड़िता का आरोप है कि योगेश ने शादी का झांसा देकर एक होटल में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद योगेश ने शादी से मुकरते हुए पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने लोकलाज और धमकी के कारण अपने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी थी, लेकिन अब उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने योगेश और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने और सहयोग देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

बिजनौर के नहटौर धामपुर निवासी मौ. जोहेब उर्फ फैज के खिलाफ रामनगर की युवती ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील फोटो खींच ली।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

बाद में, आरोपी ने इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उससे चार लाख रुपये भी वसूले। आरोपी ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने इस मामले में दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Ad_RCHMCT