बड़ी खबर- बिना रेता रॉयल्टी के अवैध रूप से चोरी कर ले जा रहे दो ट्रकों के ऊपर वन विभाग ने की यह कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

वन विभाग के द्वारा अवैध खनन के ऊपर कारवाई करने के कई मामले सामने आते रहते हैं लेकिन इसी क्रम में बड़ी खबर हल्द्वानी से भी सामने आ गया यहां पर प्रभागीय वन अधिकारी तराई पूर्वी हल्द्वानी के द्वारा दिशा निर्देश दिए गए थे जिसको लेकर वन विभाग के सुरक्षा दल ने आज सुबह मुखबिर के द्वारा खास जानकी दी गई थी जिसमें मुखबिर के द्वारा सूचना दी गई थी कि किच्छा क्षेत्र से सितारगंज की ओर 02 ट्रक (12 टायरा व 10 टायरा ट्रक) में रेता अवैध रूप से बिना रॉयल्टी के चोरी कर ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ​"रामनगर यातायात सुधार: वैकल्पिक मार्गों को खोलने और पार्किंग व्यवस्था की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से की मुलाकात।"


सूचना पर तुरंत वन सुरक्षा दल की टीम द्वारा समय प्रातः लगभग 6.10am पर किच्छा सितारगंज मार्ग में बरा-बरी के पास (12 टायरा व 10 टायरा ट्रक) को जांच हेतु रोका गया। वाहनों की खाना तलाशी लेने पर वाहनों में लगभग 300 कुंटल व 400 कुंटल रेता लदा पाया।


उक्त दोनों वाहनों को टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से शक्तिफार्म वन चौकी परिसर में श्री किशोरी लाल, उपराजिक बाराकोली रेंज की सुपुर्दगी में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Exam 2026: आधे से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा? सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा, देखें अपने जिले का हाल!

रेता संबंधी आवश्यक प्रपत्र मांगे जाने पर चालक कोई भी वैध प्रपत्र मौके पर दिखाने में असमर्थ रहे। वाहन उक्त के चालकों/ स्वामियों द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 उत्तरांचल संशोधन 2001 की धारा 41,42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया गया है।टीम में वन सुरक्षा दल प्रभारी प्रमोद सिंह बिष्ट, देवेंद्र प्रकाश आर्या उप राजिक, प्रमोद सिंह बिष्ट उप राजिक, वन दरोगा निर्मल रावत व वाहन चालक चंदन सिंह मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास खाई में गिरे व्यक्ति का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू


उक्त दोनों वाहनों को टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से शक्तिफार्म वन चौकी परिसर में श्री किशोरी लाल, उपराजिक बाराकोली रेंज की सुपुर्दगी में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। टीम में वन सुरक्षा दल प्रभारी श्री प्रमोद सिंह बिष्ट, श्री देवेंद्र प्रकाश आर्या उप राजिक, श्री प्रमोद सिंह बिष्ट उप राजिक, वन दरोगा श्री निर्मल रावत व वाहन चालक चंदन सिंह मौजूद थे।

Ad_RCHMCT