बड़ी खबर-(हल्द्वानी) थाना बनभूलपुरा के इन कार्यों की पुलिस मुख्यालय ने की प्रशंसा,मिला प्रशस्ति पत्र

ख़बर शेयर करें -

आरोपियों को सजा दिलाने में राज्य के पुलिस थानों में थाना बनभूलपुरा का रहा 94 प्रतिशत दोषसिद्धि दर, पुलिस मुख्यालय ने की प्रशंसा

DGSP/IGSP Conference-2022 की संस्तुति संख्याः 41 में राज्य के पुलिस स्टेशन्स में दोषसिद्धि दर (Conviction Rate) बढ़ाए जाने हेतु उनमें प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित किए जाने के निर्देश के अनुपालन में पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के सभी पुलिस थानों का वर्ष 2023 में दोषसिद्धि दर (Conviction Rate) के प्रदर्शन का विवरण प्राप्त कर उनकी संवीक्षा (Scrutiny) की गई। संवीक्षा उपरांत जनपद के थाना बनभूलपुरा का वर्ष 2023 में दोषसिद्धि दर प्रदर्शन (Conviction Rate Performance) 94 प्रतिशत रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

ए०पी० अंशुमान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवम् कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने थाना- बनभूलपुरा द्वारा उच्च दोषसिद्धि दर बनाए रखने हेतु की गई कड़ी मेहनत व परिश्रम की सराहना कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए थाना- बनभूलपुरा के थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी एवं नियुक्त अधीनस्थ स्टॉफ की प्रशंसा की है। उनके द्वारा पुलिस टीम का उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

जिस पर प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा भी थाने की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी गई हैं और जिले के अन्य पुलिस थानों को भी इसका अनुसरण करते हुए निरंतर इस दिशा में कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"
Ad_RCHMCT