बड़ी खबर-(हल्द्वानी) SOG व पुलिस टीम ने सेन्ट्रो कार से नशीले इंजेक्शनों की तस्करी कर रहे 03 तस्करों को भारी मात्रा मे नशीले इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

SSP NAINITAL मीणा के कड़े निर्देश पर नशा माफियाओं की धरपकड़, 03 तस्कर सलाखों के पीछे

SOG व लालकुआं पुलिस टीम ने  सेन्ट्रो कार से नशीले इंजेक्शनों की तस्करी कर रहे 03 तस्करों को 350 नशीले इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” व  युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत व दीपावली पर्व के दृष्टिगत अपराधिक गतिविधियों में रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

इसी क्रम में श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में SOG व लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

श्री बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं व SOG प्रभारी श्री राजेश जोशी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना लालकुआँ क्षेत्र अवंतिका पुल उत्तरी छोर के पास से दौराने  संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग कार्यवाही के दौरान चलाये गये संयुक्त चैकिंग अभियान कार्यवाही के तहत दिनांक 19-10-25 को अभियुक्त गण 1- सकलेन पुत्र अब्दुल खालिद 02- मौ0 फरमान पुत्र एजाज अहमद 03- मौ0 कैफ पुत्र सरताज को वाहन सेन्ट्रो कार न0-UP14BE- 3059 में कुल 175 अद्द नशीले इंजेक्शन buprenorphin तथा 175 avil vial (कुल 350 अद्द ) के परीवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में अन्तर्गत धारा- 8/22/60 NDPS Act में अभियोग पंजिकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

दौराने गिरफ्तारी अभियुक्तगण द्वारा उक्त नशीले इंजेक्शन हर्षित निवासी कुहाड़ापीर बरेली से खरीदकर लाना बताया गया , जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त हर्षित के विरूद्ध धारा- 29 NDPS ACT के अन्तर्गत अग्रिम जाँच कार्यवाही की जायेगी । अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

बरामदगी का विवरण –    1-अभियुक्तगणो के कब्जे से कुल 175 अद्द नशीले इंजेक्शन buprenorphin तथा 175 avil vial (कुल 350 अद्द ) तथा वाहन सेन्ट्रो कार न0-UP14BE- 3059

गिरफ्तारी टीम
1- उ0नि0 शंकर नयाल – प्रभारी चौकी हल्दुचौड़
2- प्रभारी SOG श्री राजेश जोशी
3- कानि0 गुरमेज सिंह
4- कानि0 उमेश गिरी
5- कानि0 अरूण राठौर – SOG
6- कानि0 सन्तोष बिष्ट-SOG
7- कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा- SOG

Ad_RCHMCT