बड़ी खबर-(हल्द्वानी) यहाँ गोली मारकर युवक की हत्या,इलाके में सनसनी

ख़बर शेयर करें -

Haldwani Young man shot dead here,sensation in the area

देर रात हल्द्वानी विकास खण्ड के ग्राम कमलवागांजा क्षेत्र में रामलीला के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या करने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

मिली जानकारी के अनुसार कमलवागांजा में रामलीला में चचेरे भाई ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है मौके पर ही युवक की मौत हो गई है। हालांकि स्थानीय लोग और परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है की मर्तक उमेश नैनवाल है जिसे उसके रिश्तेदार यानी चचेरे भाई दिनेश नैनवाल ने गोली मारी है। प्रथम दृष्टिया बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर दोनों भाइयों में रंजिश थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

एसपी सिटी प्रकाश आर्य ने बताया कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

वहीं घटना से इलाके में सनसनी तो परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT