अनियंत्रित स्कूटी खाई में ‌समाई, एक युवती बचाई, दूसरी की तलाश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में हादसे की खबर है। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के हाट कालिका मंदिर से लौटते समय दो युवतियों की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना सायं 7 बजे सरयू/पनार पुल को पार करने के बाद हुई, जब स्कूटी मोड़ पर डिस्बैलेंस हो गई और दोनों युवतियां खाई में गिर गईं।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन सीजन के लिए सुगम व सुव्यवस्थित यातायात हेतु नैनीताल पुलिस का मास्टर प्लान: प्रातः 6 बजे से सड़कों पर उतरेंगे जनपद के समस्त अधिकारी

दुर्घटना में किरन (26 वर्ष) सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे सरयू नदी में गिर गई, जबकि उसकी साथी संगीता (23 वर्ष) झाड़ियों में फंस गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने संगीता को सुरक्षित निकाल लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का वीकेंड ट्रैफिक प्लान: हल्द्वानी–काठगोदाम में रूट डायवर्जन और भारी वाहनों पर रोक

पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा पुलिस के थानों की टीम और SDRF के सदस्य स्थानीय लोगों के साथ मिलकर युवती की तलाश में जुट गए। हालांकि, तेज बहाव और अंधेरे के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई आई। 

देर रात तक चले अभियान के बावजूद किरन का कोई पता नहीं चला। आज प्रातः से पुनः सर्च अभियान जारी है, जिसमें अल्मोड़ा पुलिस, पिथौरागढ़ पुलिस और SDRF की टीमें शामिल हैं। युवती के परिजन भी रेस्क्यू टीम के साथ हैं, और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT