बड़ी खबर- यहां पुलिस ने साइबर ठगों के इरादों को किया नाकाम, पीड़ितों को लौटाई रकम

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में साइबर ठगी करने वाले लोग भोली-भाली जनता को ठगने के लिए हर तरीके का हथकंडा अपनाते रहते हैं लेकिन इन साइबर ठगों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है बड़ी खबर अल्मोड़ा से सामने आ रही है यहां पर पुलिस ने साईबर ठगों के ईरादो को नाकाम करते हुए दो पीड़ितों के खाते में ठगे गई राशि को वापस लौटाया। साईबर ठगों ने ऑनलाईन ठगी कर अल्मोड़ा के दो लोगों के खाते से ठगी हुए 1 लाख 15 हजार रूपये खाते में वापस ट्रांस्फर कराये।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

साईबर ठगों ने अल्मोड़ा निवासी अनीता के खाते से 99 हजार रुपये और कैलाश शर्मा के खाते से 16 हजार रुपये रूपये ठग लिए। पीड़ितों ने तत्काल मामले की सूचना अल्मोड़ा पुलिस को दी। एसएसपी प्रदीप राय के निर्देश पर साईबर सेल अल्मोड़ा ने खाते से निकाली गई धनराशि का लेन-देन का विवरण प्राप्त कर संबंधित को आवश्यक पत्राचार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पीड़ितों के खाते में पैसा वापस कराने में सफलता हासिल की। पैसा वापस मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

एसएसपी ने की अपील-

एसएसपी अल्मोड़ा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि साइबर ठग नये-नये तरीकों से लोगों को सााइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं। एसएसपी अल्मोड़ा ने अनजान लोगों को अपना ओटीपी, बैंक/एटीएम/क्रेडिट कार्ड डिटेल शेयर ना करने की अपील की है। एसएसपी अल्मोड़ा ने अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक, अंजान क्यूआर कोड को स्कैन ना करने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

एसएसपी ने साईबर ठगी का शिकार होने पर पुलिस का सूचना देने की बात कही है। उन्होंन कहा कि ठगी होने पर पीड़ित साईबर हेल्प लाईन नंबर 1930, नजदीकी थाना एवं साईबर सेल को सूचना दे सकते हैं।

Ad_RCHMCT