बड़ी खबर- लंबे समय से अपराध अपराधी को पकड़ने में उत्तराखंड पुलिस को मिली कामयाबी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के धर्मनगरी हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार 5 साल से फरार चल रहे ईनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है बता दे कि पकड़े गए अपराधी की संपत्ति कुर्क होने के बावजूद भी वह फरार चल रहा था जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने दो माह के अभियान में ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने के साथ शतक, लगाकर 101 वी गिरफ्तार की है ।अपराधी को पंजाब से दबोचा गया, नाबालिग का अपहरण करने वाला ₹50000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

हरिद्वार के थाना भगवानपुर में दिनांक 27/09/2017 को मकखनपुर भगवानपुर निवासी तुफैल द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री को अशरफ उर्फ रोशनदीप निवासी रोड़ीवाला थाना संगरूर अहमदगढ़ जिला संगरूर पंजाब को नामजद करते हुए उसे भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था लगातार फरार चलने पर समय समय पर अभियुक्त पर इनामी राशि बढ़ती गई।माननीय न्यायालय द्वारा भी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। जिसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।


अभियुक्त द्वारा कोर्ट में उपस्थिति दर्ज न कराने पर न्यायालय द्वारा उसे भगोड़ा घोषित कर स्टैंडिंग गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'


जिसके पश्चात 02/10/2021 को अभियुक्त की संपत्ति कुर्क की गई। जिसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।


जिसपर महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज द्वारा दिनांक 14/12/2022 को अभियुक्त पर ₹50000 का इनाम घोषित किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप अभियुक्त को 05 साल बाद दबोचने में सफलता हासिल हुई।

Ad_RCHMCT