दुःखद- जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर तैनात उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के लिए एक दुखद खबर जम्मू कश्मीर बॉर्डर से आ रही है। यहां पर तैनात उत्तराखंड का एक लाल शहीद हो गया है। यहां तंगधार जिले में तैनात जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई। शहीद जवान सुबेदार जितेंद्र जुयाल मूल रूप से कोटद्वार निवासी थे। जवान की शहादत की खबर पाते ही परिवार में मातम छा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

बता दे, शहीद जवान जितेंद्र जुयाल पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार जिले में रहते थे। वह भारतीय सेना की 17 गढ़वाल राइफल्स में सूबेदार के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में थी। वह 20 दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर वापस लौटे थे। जवान के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वहीं इस खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। जवान की पत्नी, बच्चों और पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया ही।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, जवान जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर गश्त कर रहे थे। बीते रोज जवान वाहन से उतरे और अचानक से नीचे उतर गए। जिसके बाद सैन्य अधिकारियों ने उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हे हायर सेंटर रेफर हेलीकाप्टर से बारामूला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

Ad_RCHMCT